गया, अप्रैल 28 -- बिहार सरकार के लघु जन संसाधन मंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन मंगलवार को आमस पहुंच झारखंड में सड़क हासे में मरे मृतकों के परिजनों से मिले। सबसे पहले आमस के तेतरिया मांझी टोला पहुंचे। यहां मंत्री पर नजर पड़ते ही मृतक शिवकुमार मांझी की वृद्ध विधवा मां बुधनी देवी फफक पड़ी। कहा भगवान बुढ़ारी के सहारा भी छीन लेलथून बाबू। अब केकर सहारे जीवई। ओकेरे भरोसे घर चलअ हलव। मां की व्यथा सुन मंत्री समेत सभी भावुक हो गए। ढांढ़स बांधते हुए मंत्री ने शिवकुमार के इकलौते बेटे रंजित की पढ़ाई में आने वाली अड़चन को दूर करने और सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उम्र होने पर अनुकंपा के आधार पर पिता की नौकरी दिलाने में भी मदद की बात कही। इसके बाद मसूरीबार गांव पहुंच मृतक दादा पोता के परिजनों से मिले। मंत्री ने अपनी ...