गढ़वा, मई 17 -- खरौंधी। थाना क्षेत्र के सिरपलिया गांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में तीनों मृतक युवकों के परिजनों से क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने मिलकर सांत्वना दिया। साथ ही सड़क दुर्घटना घटना की जानकारी लेते हुए आर्थिक सहयोग दिया। विधायक रविवार को केतार में उप स्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास के पश्चात सिरपलिया गांव पहुंचे। जहां विधायक को देखकर मृतक के परिजन चीत्कार मारकर रोने बिलखने लगे। विधायक ने कहा एक दिन पूर्व सिरपलिया के तीन युवक की सड़क दुर्घटना में असमय मौत हो गई है। तीनों के मौत से तीन घर बेसहारा हो गए है। इस दुख की घड़ी में व परिजनों के साथ है। इनके किसी भी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। साथ ही कहा सड़क दुर्घटना में सरकार से मिलने वाली मुआवजा को जल्द दिलवाया जायेगा। उस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो नेता मुक्तेश्व...