बहराइच, मई 21 -- मोतीपुर, संवाददाता। पिछले सप्ताह नेपाल में हुए दर्दनाक हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिलने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के नेतृत्व में बड़खड़िया गांव पहुंचा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक परिजनों को सौंपा। हादसे में मुजफ्फरपुर गांव निवासी अजय पुत्र भीम तथा पवन पुत्र अर्जुन की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरा युवक धीरज गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। यासर शाह ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवारों के दुःख में सहभागी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, विधायक रमेश गौतम, पूर्व प्रमुख जयंकर सिंह, ललिता हरेंद्र पासवान, शाइस्ता परवीन, डॉ. आशिक अली, रेखा राव, संतोष वर्मा...