लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- मटैहिया में बीते माह आटा चक्की फटने से दो ग्रामीणों की हुई मौत के बाद विधायक रोमी साहनी ने आटा चक्की व्यापारी से मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई है। विधायक रोमी साहनी ने बताया कि भीरा क्षेत्र के मटैहिया गांव में आटा चक्की फटने से हरिपाल भार्गव पुत्र बिंद्रा प्रसाद व उपदेश यादव पुत्र गजोधर की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसमें उन्होंने अपनी तरफ से पहले दोनों परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई थी। इसके बाद खुद प्रयास कर आटा चक्की मालिक से भी दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इसमें मृतक हरिपाल भार्गव की बेटी चंद्रप्रभा को 75 हजार रुपए व मृतक उपदेश यादव की पत्नी उमा देवी को 75 हजार रुपए दिलाए हैं। दोनों परिवारों ने विधायक रोमी साहनी का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.