देहरादून, जनवरी 6 -- उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के गंभीर आरोप में रानीपोखरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्त में आए आरोपी मृत व्यक्तियों के परिजनों द्वारा फेंके गए उनके बिस्तरों से रुई निकालकर उसे नई रुई में मिलाकर बेच रहे थे। इस बारे में जानकारी देते हुए रानीपोखरी थाना प्रभारी विकेंद्र चौधरी ने रविवार को बताया कि दांडी, रानीपोखरी निवासी अमित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शिकायत में बताया गया कि ऋषिकेश क्षेत्र में कुछ युवक मृतकों के बिस्तरों को एकत्र कर उनसे रुई निकालते हैं और उसे नई रुई के साथ मिलाकर बाजार में खपा रहे हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रविवार को रानीपोखरी चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.