मृतकों के खातों में पेंशन भुगतान का आरोप, जांच की मांग
रुद्रपुर, जून 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सितारगंज निवासी बंगाली समाज के संत रामचंद्र राय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में मृत पेंशनधारकों के खातों में वर्षों से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की धनराशि भेजी जा रही है, जो समाज कल्याण विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड के सभी जिलों में पेंशन जारी करने से पहले लाभार्थियों के जीवित होने का सत्यापन अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले में कई पेंशनधारकों की मृत्यु के पांच वर्ष या उससे अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनके खातों में हर माह पेंशन की राशि भेजी जा रही है। आशंका जताई कि यदि मृतक के एटीएम कार्ड या बैंकिंग ऐप का उपयोग परिजन कर रहे हों तो सरकारी धन का दुरुपयोग हो सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.