मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी। राजस्थान के भिवाड़ी में 16 फरवरी को केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से जिले के 7 लोगो की मृत्यु हो गई थी। जिसमें हरसिद्धि अंचल के 5 , घोड़ासहन अंचल व चिरैया अंचल के 1-1 व्यक्ति शामिल थे। मृतकों के निकटतम आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान की घोषणा की गई थी। सोमवार को सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने सहायता राशि दी। हरसिद्धि अंचल के मृतकों के परिजन नीतू देवी, मीना कुमारी, सीमा देवी, रीता देवी और पिंदा देवी, घोड़ासहन अंचल के देवंती देवी और चिरैया अंचल के शिवजी पासवान को दो दो लाख रुपये का चेक दिया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...