धनबाद, मई 20 -- जोड़ापोखर। मुनीडीह कोल वाशरी में 2 मई को हुए हादसे में मारे गए चार ठेका मजदूरों के परिजनों को 17 दिन बाद भी मुआवजा नहीं मिला। नाराज बिहार जनता खान मजदूर संघ ने मंगलवार को बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांगी। संघ के केंद्रीय सचिव शाहबाज सिद्दीकी ने बताया कि स्लरी लोडिंग के दौरान मलबा गिरने से माणिक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी और मोड़ा गोप की मौत हुई थी। सभी स्थानीय निवासी थे। संघ ने मांग की है कि परिजनों को तत्काल मुआवजा, हर मृतक के परिवार से एक सदस्य को बीसीसीएल में स्थायी नौकरी दी जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। संघ ने चेतावनी दी कि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...