पूर्णिया, अप्रैल 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बसगाढ़ा हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को प्रशासन ने तत्काल राहत पहुंचायी है। खासकर सदर अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत मुफस्सिल थाना के मझुआ एवं सहुआ के कुल सात मृतकों के परिवारों को कबीर अत्येंष्ठी योजना के अंतर्गत पांच-पांच हजार रुपये का लाभ दिया गया। सदर एसडीओ दीक्षित श्वेतम ने बताया कि सभी आश्रित परिवारों को आपदा विभाग की ओर से दो-दो लाख का अतिरिक्त मुआवजा प्रदान किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना से प्रत्येक आश्रित परिवार को बीस-बीस हजार की राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा प्रभावित परिवारों के बीच खाद्यान्न का भी वितरण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.