खगडि़या, जून 28 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर पांच नागेश्वर सिंह बासा ( कोयला टामर ) गांव के एक महिला बिजली करंट लगने से मौत का शिकार हो गई। घटना शुक्रवार के सबेरे छह से सात बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान राजो राम की 55 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के रूप में की गई है। मृत महिला के पति राजो राम के मुताबिक घटना के समय उसकी पत्नी एकसठ बासा बहियार में घास काटने के लिए गई हुई थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर पहले से बिजली प्रवाहित एक हाईटेंशन तार टूट कर गिरा हुआ था। जिसके संपर्क में आ जाने से वह वहीं मूर्छित हो गई। जानकारी पर परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी ले जा रहे थे। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।...