मृतका संग युवक ने रचाई शादी, तब हुई अन्त्येष्टि
गिरडीह, मई 17 -- बेंगाबाद। शनिवार को होनेवाले पति ने मृतका की मांग में सिंदूर भर शादी रचाने की रस्म पूरी करने के बाद उसके शव की अन्त्येष्टि की गई। यह लोमहर्षक घटना जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रंगामाटी गांव की है। हालांकि मृतका के साथ शादी रचाने और उसे मुखाग्नि देने के बाद पुलिस ने होनेवाले पति को मौके पर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता ने उस पर माारपीट कर जहर देकर हत्या करने का आरोप मढ़ा है। सनद रहे कि शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने से दुल्हन की होनेवाली ससुराल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता अनूप हांसदा के फर्द बयान पर बेंगाबाद थाना कांड संख्या 78/26 के तहत ससुरालवालों के विरुद्ध अपहरण और हत्या का केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में पति मनीष मुर्मू, पिता मनोज मुर्मू, मां लीलमुनि मरांडी, भाई राकेश मुर्मू को नामज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.