सुपौल, फरवरी 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात राघोपुर थाना क्षेत्र की रामविशनपुर पंचायत स्थित वार्ड सात की है। मृतका की पहचान रामविशनपुर पंचायत के वार्ड सात निवासी सुंदर मुखिया की पत्नी कौशल्या देवी (35) के रूप में हुई है। उसका शव घर में चौकी पर पड़ा मिला और गले में रस्सी के फंदे का निशान था। जबकि घटना के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हैं। घटना को लेकर मृतका के भाई शंकर मुखिया ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। शंकर ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी बहन कौशल्या ने फोन कर अपनी जान का खतरा बताया था। बकौल शंकर, मेरी बहन ने फोन पर रोते हुए कहा था कि पति, सास-भैंसुर समेत अन्य लोग मिलकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने गुहार लगाई थी कि भैया जल्दी आ जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.