बोकारो, जुलाई 2 -- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टीम मृणालिका ने सेक्टर 4 स्थित प्रधान कार्यालय में बोकारो की महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया। संस्था की अध्यक्षा सुधा पाण्डेय ने सभी आगन्तुक चिकित्सकों को संस्था की क्रिया- कलापों से रुबरु कराया। इसके बाद वरीय सदस्या करुणा सिंह, ऊषा प्रसाद व नीलम सिंह ने सभी चिकित्सकों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। संस्थापक सदस्या किशु सिंह ने बताया अपने-अपने क्षेत्र में निपुण 15 चिकित्सकों को उनके बेहतरीन योगदान के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संस्था की पूर्व अध्यक्षा करुणा सिंह, ऊषा प्रसाद,मनोरमा सिंह, रीतूकला सिंह, प्रतिमा,रेखा सिंह, रीता सिंह, गीता सैनी,सविता,अनिता पाण्डेय, नीलम सिंह, मृणालिका सहित कई सदस्या मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर वेदांता ने डॉक्टरों को...