गिरडीह, जून 16 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों किसानों द्वारा धान का बिचड़ा डालने के कार्य में तेजी आ गई है। बासमती, हाइब्रीड एवं रिसर्च धान के बीजों की नर्सरी तैयारी का उत्तम समय मृगशिरा नक्षत्र को माना जाता है। इस खरीफ सीजन जमुआ में धान बुआई का 8631 हेक्टेयर निर्धारित है। वहीं बिचड़ा तैयार करने का लक्ष्य 8631 हेक्टेयर है जबकि अब तक 21.47 हेक्टेयर खेत में बिचड़े डाले जा चुके हैं। बताते चलें कि जमुआ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम श्याम सिंह नावाडीह, धर्मपुर, दुम्मा, मंगलो, मदनपुरा, बाटी समेत अन्य गांवों के किसानों की खेती में नर्सरी हरियाली बिखेरनी लगी है। यह भी पढ़ें- मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी लगाएं किसान यहां के किसान आषाढ़ माह के दूसरे सप्ताह में धान की रोपनी शुरू करेगें। जबकि ससमय वर्षा होने की स्थिति में क्षेत्र के ...