मूड़ा बुजुर्ग में पशु बाड़े में आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जले
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- लखीमपुर, संवाददाता। भीरा थाना क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग गांव में बुधवार को एक पशु बाड़े में आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जल गए। आग बुझाने के प्रयास में किसान भी बुरी तरह झुलस गय। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे किसान की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। जानकारी के अनुसार, मूड़ा बुजुर्ग निवासी रावेंद्र पुत्र सुंदर लाल ने मंगलवार शाम मच्छरों से बचाव के लिए जानवरों के बाड़े में धुआं किया था। बुधवार सुबह उनकी बेटी काजल ने बाड़े से लपटें उठती देखीं और शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के सदस्य आग बुझाने दौड़े। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बाड़े में बंधी तीन मवेशी जिंदा जल चुकी थीं। आग बुझाते समय आग की चपेट में आने से किसान रावेंद्र भी झुलस गए। मवेशियों के साथ-साथ बाड़े में रखा एक इंजन और एक साइकिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.