झांसी, मई 1 -- झांसी। मूंगफली और तुलसी को निर्यात करने के लिए क्लस्टर बन गया है और इसके ट्रांसपोर्ट में प्रदेश सरकार सब्सिडी देगी। अब इसका प्रस्ताव राज्य स्तरीय कमेटी के पास भेज दिया गया है। इस तरह दो क्लस्टर का गठन हुआ है। प्रदेश सरकार कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर आधारित खेती को प्रोत्साहित कर रही है। झांसी में तुलसी और मूंगफली के निर्यात आधारित दो क्लस्टर का गठन हुआ। एफपीओ के माध्यम से दोनों कलस्टर का गठन किया गया है। इन दोनों क्लस्टर को स्थानीय स्तर पर स्वीकृति मिल चुकी है और राज्य स्तर पर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

क्लस्टर को आर्थिक मदद इन दोनों क्लस्टर को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सरकार की ओर से इन्हें आर्थिक मदद और ट्रांसपोर्ट में सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस पहल से किसान कृषि उत्पादों का निर्...