मूसेवाला हत्याकांड की तर्ज पर शामली में हरियाणवी सिंगर की हत्या
शामली, अगस्त 26 -- शामली। पंजाब के चर्चित गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना की याद शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या ने ताजा कर दी। जिस तरह मूसेवाला को वाहन में जाते समय घेरकर अत्याधुनिक हथियारों से गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतारा गया था, उसी अंदाज में शामली में جिम से लौट रहे अंकित बालियान को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 12 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां अंकित को लगीं। घटना के बाद पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश के साथ ही हरियाणा कनेक्शन की भी जांच कर रही है। बताया गया कि बुधवार देर शाम करीब छह बजे अंकित बालियान आर्यपुरी स्थित जिम से एक्सरसाइज करने के बाद अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने जा रहे थे। इसी दौरान चार-पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आशंका जताई जा रही है कि हमला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.