नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Pak ISI Agent Vikram Kashyap: देहरादून के छोटे से इलाके प्रेमनगर में गाड़ियां धोने का काम करने वाला विक्रम आईएसआई एजेंट निकला। हाल ही में रोडरेज केस के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन प्रहार के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद प्रदेश भर में पुलिस बाहरी लोगों की जांच के लिए सत्यापन अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले हरिद्वार में बांग्लादेश की सेहला बेगम पकड़ी गई और अब देहरादून में आईएसआई एजेंट। विक्रम कश्यप को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता लगा है कि वह तहरीक-ए-तालिबान की जड़े फैलाना चाहता था। वह सिद्धू मूसेवाला का बड़ा फैन था और सिंगर की हत्या के बाद बदला चाहता था। जिसके बाद पाक आतंकी शहबाज भट्टी के संपर्क में आया।सुप्रीम कोर्ट के वकील पर हमले की प्लानिंग टीटीएच का मंसूबा सिर्फ भारत में ख...