बदायूं, मई 4 -- छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला को पकड़ने, कपड़े फाड़ने की कोशिश और विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बदायूं की न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हिमालय पुत्र सोमेन्द्र उर्फ गुड्डू, विशाल पुत्र रामनिवास और किशन पुत्र ऋषिपाल काफी समय से उसे परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि फरवरी में रात के समय घर लौटते वक्त हिमालय और विशाल ने उसे पकड़ लिया और कपड़े फाड़ने का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ की। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा शोर मचाने पर परिजन मौके पर पह...