मूसाखाड़ बांध से 7460 क्यूसेक छोड़ा गया पानी
चंदौली, अगस्त 26 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । जिले में पिछले 24 घंटे में हुई झमाझम बारिश से पहाड़ी क्षेत्र के नदी नाले, उफान पर हो गए हैं। नौगढ़, मूसाखांड़ बांध, लतीफशाह बियर, मुजफ्फरपुर बियर के कैचमेंट में पानी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। मूसाखांड़ बांध से 7460 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाकों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। बीते सोमवार की रात चकिया क्षेत्र में 52 और नौगढ़ क्षेत्र में 25 मिलीमीटर बरसात होने से पहाड़ी क्षेत्र में स्थित बांध और बंधे लबालब हो गए हैं। बांधों की सुरक्षा की दृष्टि से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इमरजेंसी के ओवरफ्लो गेटों को भी खोल दिया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सोनभद्र में 83 एमएम हुई बारिश, नदियों, जलाशयों का बढ़ा जलस्तर सोनभद्र के नगवां बांध से 1500 क्यूसेक पानी छोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.