दुमका, मई 30 -- दुमका। दुमका में मूसलाधार बारिश एवं हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम सुहाना हो गया है। हवा के साथ बारिश होने से तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। करीब 4 घंटे तक बारिश हुई। बारिश के बाद शाम तक आसमान में बादल छाए रहा। दुमका शहर के अलावे ग्रामीण इलाकों में भी मूसलाधार बारिश हुई है। बारिश शुक्रवार को दोपहर के करीब 12 बजे से शुरू हुई थी। बारिश के कारण कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि बिजली विभाग को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से शहरी पेयजलापूर्ति योजना बाधित रही। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी-पानी का कहर, तीन की मौत शाम में शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। शनिवार को पानी की आपूर्ति होने की उम्मीद जताई जा रही है। मूसलाधार बारिश के कारण तालाब,डोभ...