बरेली, सितम्बर 7 -- मूसलाधार बारिश से बीते 16 साल का रिकार्ड टूट गया। 2011 से अब तक, सितंबर माह में एक दिन में हुई यह सबसे तेज बारिश रही। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार, करीब 135 मिमी बारिश हुई है। सितंबर में सबसे अधिक बारिश 2005 में हुई थी जब एक ही दिन 267 मिमी बारिश हुई थी। दिन में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 7 सितंबर से तापमान में मामूली इजाफा होने का अनुमान जताया है। रविवार को सुबह से आसमान में छाए बादलों ने दोपहर बाद मूसलाधार बारिश की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मौसम : आज भी छाए रहेंगे बादल, मध्यम बारिश के आसार करीब 10 घंटे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में तो काफी तेज बारिश हुई। शाम को बारिश हल्की हुई लेकिन रिमझि...