लखनऊ, जुलाई 10 -- राजधानी में गुरुवार को हुई तेज बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों की पूरी तरह से पोल खोल दी। तेज हवाओं और झमाझम बारिश के कारण पेड़ गिरने, तार टूटने और खंभे क्षतिग्रस्त होने से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। इससे जानकीपुरम, आलमबाग, गोमतीनगर, चिनहट, पारा और दुबग्गा सहित कई प्रमुख इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। शाम के समय बत्ती गुल होने से घरों में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। त्रस्त उपभोक्ताओं ने उपकेंद्रों और टोल फ्री नंबर 1912 पर लगातार शिकायतें कीं, लेकिन अधिकारियों के सीयूजी नंबर लगातार व्यस्त बताते रहे। बारिश के कारण इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सिंकदरपुर फीडर पर एक भारी पेड़ गिरने से बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। इसी तरह भीखमपुर का निशातगंज फीडर, अहिबरनप...