कन्नौज, जून 28 -- ठठिया संवाददाता। रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने ठठिया-तिर्वा मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति उजागर कर दी। पल्टेपुर्वा गांव के सामने सड़क पर जलभराव इतना अधिक हो गया कि पूरा मार्ग तालाब में तब्दील नजर आया। सड़क पर कई फीट तक पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का भी इसी मार्ग से नियमित आवागमन रहता है, लेकिन वर्षों से बनी जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या अब तक अनदेखी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे बारिश के पानी में पूरी तरह ढक जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता ...