बांका, अप्रैल 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार को जिले में हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन भी प्रभावित हो गया।दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने कुछ ही देर में पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।जबकि बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, भारी वर्षा के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के डोकानिया मार्केट, शिवाजी चौक, गांधी चौक सहित अन्य व्यस्त बाजार क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर जाने से दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.