मूसलाधार बारिश का कहर, सिक्किम में खौफनाक भूस्खलन; कई घर बहे
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- सिक्किम में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में गुरुवार रात भीषण भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी ढलानों से अचानक आए भारी मलबे, पत्थरों और कीचड़ की वजह से रिम्बी गांव में 30 से अधिक घर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मलबे की चपेट में ऊर्जा विभाग के सरकारी घर भी आए हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि अभी भी यहां लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाढ़ की कुछ खौफनाक तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- पलभर में बहने लगा मिट्टी और मलबा, सिक्किम से सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.