मूसलधार बारिश से बोकना पुल डूबा, गुवा-बड़ाजामदा मार्ग बाधित
चाईबासा, अगस्त 19 -- गुवा, संवाददाता। सोमवार से हो रही लगातार मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते गुवा-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग में पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित बोकना पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से सतर्क रहने तथा अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। इधर, लगातार बारिश के कारण कारो नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है और नदी उफान पर है। प्रशासन ने लोगों को कारो नदी में मछली पकड़ने या नहाने के लिए जाने से पूरी तरह बचने की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मूसलाधार बारिश से बोकना पुल डूबा, गुवा-बड़ाजामदा मार्ग बाधित यह भी पढ़ें- Chaibasa News: तीन दिन बाद कारो नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.