उरई, सितम्बर 28 -- उरई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ जालौन के अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वकर्मा और मंत्री राधा कृष्ण द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्रों ने कहा कि शासनादेश के बाद भी शिक्षकों की शिक्षामित्र की मूल विद्यालयों में वापसी नहीं की गई है। ज्ञापन देते हुए शिक्षा मित्रों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 26 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासनादेश जारी करने पर संघ सरकार का आभार जताता है। लेकिन 3 जनवरी 2015 को शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों को पति के निवास की ग्राम पंचायत/वार्ड में स्थानांतरित करने का आदेश, और महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा 12 जून 2025 एवं निदेशक ब...