सहारनपुर, जून 19 -- देवबंद। महिला सुखमणि सेवा सोसायटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब में हुए कार्यक्रम में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सार मूल मंत्र का घरों में नियमित पाठ करने वाली 25 महिला संगत एवं बच्चों को स्मृति चिह्न देकर शुक्रवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोली मनचंदा ने कहा कि 40 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में संगत का भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने सभी श्रद्धालु बधाई का पात्र बताया। हरमीत कौर ने बताया कि मूल मंत्र पाठ अभियान के तहत सवा लाख जाप का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन संगत के उत्साह और समर्पण से यह संख्या बढ़कर 1 लाख 77 हजार 783 तक पहुंच गई। धर्म सिंह ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही गुरबाणी और धार्मिक संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि वह घरों में ऐसा वातावरण बनाएं, जि...