गिरडीह, जनवरी 2 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड मूल निवासी परिसंघ से जुड़े सदस्यों की एक बैठक शुक्रवार को पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही निर्णय लिया गया कि झारखंड मूल निवासी परिसंघ डुमरी के बैनर तले प्रत्येक वर्ष आयोजित होनेवाला वनभोज कार्यक्रम इसबार 18 जनवरी को सीतानाला में किया जाएगा। वनभोज कार्यक्रम में परिसंघ से जुड़े सभी लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान चलाने की बात कही गई। बताया गया कि वनभोज में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में परिसंघ के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर रविदास, जगदीश रजक, प्रीतम दास, सरयू दास, महेश रजक, मुखिया परमेश्वर तुरी व सीताराम तुरी, खिरोधर, वृहस्पति दास, भगतू रविदास रवि, प्रमोद राम, मोहन राम,...