शामली, मार्च 30 -- रविवार को भी शहर के आरके इंटर कालेज में चल रहे यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य तेजी से हुआ। मूल्यांकन का कार्य समय से पूरा करने के लिए अतिरिक्त परीक्षक लगाये जायेगे। शहर के आरके इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य रविवार को भी तेजी के साथ किया गया। बीच में दुर्गा अष्टमी और राम नवमी का दो दिनों का अवकाश होने के कारण मूल्यांकन का कार्य बाधित रहा, जिस कारण अब मूल्यांकन का कार्य समय से पूरा करने के लिए परीक्षक तेजी से लगे हुए है। उप नियंत्रक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि कुल 125857 उत्तर पुस्तिकाओं में से हाईस्कूल की 65747 और इंटर की 38809 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। आगामी 2 अप्रैल तक मूल्यांकन पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.