मधुबनी, सितम्बर 7 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर बीआरसी कार्यालय पर सोमवार को दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड प्रदान करने के लिए जांच-सह-मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मधेपुर प्रखंड के 156 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। बिहार शिक्षा परियोजना, मधुबनी के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अखिल भारतीय शिक्षा समागम को लेकर 3 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के लिए यह प्रमाणीकरण जांच-सह-मूल्यांकन शिविर आयोजित था। मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के 156 दिव्यांग प्रमाणीकरण जांच शिविर में पहुंचे। शिविर में 58 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए चयन किया गया। इसमें अस्थि दिव्यांग के 30, दृष्टि दिव्यांग के 17 तथा मानसिक दिव्यांग के 11 बच्चे शामिल हैं। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों की जांच के लिए सभी प्रखंडों में लगेंगे शिव...