गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियों की जांच में सामने आई लापरवाही के मामले में विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में दोषी पाए गए परीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है। संबंधित शिक्षक को पहले ही मूल्यांकन कार्य से हटा दिया गया था और अब उसकी जांची गई सभी हाईस्कूल हिंदी विषय की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जा रहा है। रैंडम अंकेक्षण के दौरान यह मामला सामने आया, जिसमें पाया गया कि परीक्षक ने कई कॉपियों को बिना ठीक से जांचे ही 2, 3 या 5 अंक दे दिए। एक छात्र को पहले 3 अंक दिए गए थे, जबकि पुनर्मूल्यांकन में उसे 40 अंक मिले। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक प्रतिदिन निर्धारित 45 के ...