मुरादाबाद, मई 22 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मुरादाबाद महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने, मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और री-चेकिंग फीस में राहत की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा कि परीक्षा परिणामों से छात्र-छात्राओं में असंतोष है। एबीवीपी ने निष्पक्ष जांच, पारदर्शी पुनर्मूल्यांकन और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए फीस माफी की मांग उठाई। विभाग संगठन मंत्री गौरव ने कहा कि जिन कॉलेजों में पढ़ाई और कक्षाएं नियमित नहीं हुईं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर परिषद आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- मूल्यांकन में पारदर्शिता व फीस राहत की मांग को लेकर एबीवीपी का ज्ञापन इस ...