बरेली, मार्च 29 -- यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बोर्ड सचिव ने 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले के चार केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। शनिवार को डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। संकलन केंद्रों में मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित उप प्रधान परीक्षकों, परीक्षकों उपस्थित नहीं मिले। जानकारी पर उप नियंत्रकों द्वारा अनुपस्थित लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई। डीआईओएस ने सभी अनुपस्थित लोगों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को चारों केंद्रों पर कुल 65107 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसमें जीआईसी में 17872, जीजीआईसी में 15791, एफआर इस्लामियां में 22124, एसवी इंटर कॉलेज में 9320 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। बताया कि जिले को आवंटित कुल 619283...