शाहजहांपुर, मार्च 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को जिले के छह मूल्यांकन केंद्रों पर दूसरे दिन कॉपियों की जांच का कार्य जारी रहा। इस दौरान कुल 26 हजार 811 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल की 14 हजार 618 और इंटरमीडिएट की 12 हजार 193 कॉपियों की जांच परीक्षकों द्वारा की गई। मूल्यांकन कार्य में कुल 896 परीक्षक शामिल रहे। दूसरे दिन भी परीक्षकों की उपस्थिति कम रही। जहां 2326 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, उसके सापेक्ष काफी कम शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे। इससे मूल्यांकन कार्य की गति धीमी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...