मूल्यांकन में अनियमितता की जांच के लिए सौंपा ज्ञापन
वाराणसी, अगस्त 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में बीएफए प्रवेश की प्रैक्टिकल परीक्षा में मूल्यांकन की अनियमितता का मामला गरमाने लगा है। पिछले दिनों पीड़ित अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद गुरुवार को 'बीएचयू बहुजन' की तरफ से कुलपति और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर कॉपियों की दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में अभ्यर्थियों और छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि मूल्यांकन में निष्पक्षता और मानकों का पालन नहीं होता है, तो प्रतिभाशाली एवं योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य सीधे तौर पर प्रभावित होता है। अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए पुनर्मूल्यांकन की मांग की। छात्रों ने यह भी कहा कि जब तक पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित अभ्यर्थियों की फीस जमा करने और दस्तावेजों के सत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.