मुंगेर, जुलाई 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के लिए नया निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन ड्यूटी के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी अनिवार्य रूप से करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों, अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों तथा प्रभारी प्राचार्यों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि, जिन नियमित एवं अतिथि शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए नियुक्ति-पत्र जारी किया गया है, वे निर्धारित तिथि तक संबंधित मूल्यांकन केन्द्र में अनिवार्य रूप से योगदान देंगे। साथ ही मूल्यांकन अवधि के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी सुन...