सीतापुर, मार्च 19 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर गुरुवार को यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। दूसरे दिन कुल 1,600 परीक्षकों में 956 परीक्षक ही कॉपियों को जांचने पहुंचे। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने अनुपस्थित परीक्षकों से नाराजगी जताते हुए अंतिम चेतावनी दी है। इसके बाद भी यदि कोई परीक्षक कॉपी जांचे नहीं पहुंचा है तो वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे दिन 10वीं में 19 हजार कापियां व 12वीं में 12 हजार कापियां जांची गई। सभी केंद्रों पर कुल 31 हजार कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। इन कॉपियों को जांचने के लिए 1600 परीक्षकों को लगाया गया था। लेकिन 956 परीक्षक ही पहुचें। अनुपस्थित परीक्षकों की संख्या देख डीआईओएस का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। मूल्यांक...