धनबाद, मार्च 22 -- जैक मैट्रिक इंटर, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच शुरू हो गई है। धनबाद में जैक मैट्रिक-इंटर की कॉपियों की जांच पांच सेंटर पर हो रही है। मैट्रिक व इंटर कॉपियों की जांच में लगभग एक हजार शिक्षक जुटे हुए हैं। वहीं सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के विभिन्न स्कूलों में दोनों बोर्ड की कॉपियों की जांच चल रही है। सीबीएसई की ओर से शहर में कई मान्यता प्राप्त स्कूलों को कॉपी जांच का सेंटर बनाया गया है। वहीं आईसीएसई कॉपी जांच सेंटर में भी शिक्षक कॉपी जांच में लगे हुए हैं। जानकारों का कहना है कि तीनों बोर्ड की ओर से यह तैयारी है कि 15 मई के पहले रिजल्ट जारी कर दिया जाए। जानकारों का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड की उत्तरपुस्तिका जांच में प्रतिनियुक्त किए गए शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर कॉपी जांच से संबंधित कोई...