लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- जिले के तीन मूल्यांकन केन्द्रों पर बोर्ड कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में शिक्षक मूल्यांनक कर रहे हैं। उधर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी 23 मूल्यांकन केन्द्रों में किसी भी दशा में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश न होने देने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई के डीआईओएस को आदेश जारी किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्रों के लिए मूल्यांकन कार्य एवं व्यवस्था के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के तहत व्यवस्था चल रही है। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्र पर मूल्यांकन कार्य से संबंधित सभी कार्मिक व डीआईओएस से जारी परिचयपत्र के बिना कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है। किसी भी स्तर पर मौखिक, लिखित, डिजिटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.