रामनगर, अप्रैल 3 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने काशीपुर और रामनगर के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से बेहतर ढंग से मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। गुरुवार को शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि काशीपुर व रामनगर जीआईसी मूल्यांकन केंद्र का सभापति ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाएं बेहतर मिली है। बताया कि कॉपियां जांचने में शिक्षकों को कोई भी दिक्कतें नहीं आ रही है। परीक्षाफल को समय पर ही जारी कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...