पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉपियों का मूल्यांकन दो केंद्रों पर किया जा रहा है। मूल्यांकन के दूसरे दिन कापियां चेक करने के लिए डीएचई और परीक्षकों की उपस्थिति बेहतर रही। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 10478 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज केंद्र पर इंटरमीडिएट की 77852 कॉपी आवंटित की गई, जिसमें से 69027 कॉपियां प्राप्त हुई। मूल्यांकन के दूसरे दिन कुल 7044 कॉपियां चेक की गई। अभी तक 10775 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है, जबकि 58252 कापिया अवशेष हैं। उप नियंत्रक संतोष कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट कॉपियां का मूल्यांकन समय से पूरा कर लिया जाएगा। इस दिशा में काम किया जा रहा है। मंडल मुख्यालय से पर्यवेक्षक एक वर्मा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने मूल्यांकन केंद्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.