मूल्यांकन का कार्य संपन्न, 66 बजी पुस्तिकाओं का आज पूरा होगा मूल्यांकन
शामली, अप्रैल 1 -- शामली। शहर के आरके इंटर कालेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन का कार्य बुधवार को तेजी के साथ हुआ। लगभग 99 प्रतिशत मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया। शेष बची 66 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य गुरूवार को संपन्न होगा। बुधवार को शहर के आरके इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य तेजी के साथ किया गया। डीआईओएस ऐश्वर्या जयसवाल ने बताया कि हाईस्कूल की कुल प्राप्त 69093 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूण हो गया है। जबकि इंटर की 56749 उत्तर पुस्तिकाओं में से 56683 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। अब 66 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरूवार को संपन्न होगा। डीआईओएस ने मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.