मैनपुरी, मार्च 31 -- यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन का आज अंतिम दिन है। 18 मार्च से चल रहा मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल को संपन्न होना है। हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन तो लगभग पूरा हो गया। मात्र 8876 कापियां शेष हैं लेकिन इंटरमीडिएट की 24087 कापियां कुल 32963 कापियां शेष बची हैं। अब सवाल ये है कि एक दिन में 13 से 14 हजार इंटर की कापियों का मूल्यांकन हो पाता है। ऐसे में आज ये मूल्यांकन कैसे पूरा होगा। मंगलवार को 24767 कापियां का मूल्यांकन हुआ। जिले में मूल्यांकन के लिए 314399 कापियां आवंटित की गई थीं। लेकिन 296234 कापियां उपलब्ध कराई गई हैं। मंगलवार तक जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 54978 कापियां का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। यहां 13191 कापियां सबसे अधिक शेष बची हैं। जीजीआईसी में 76201 कापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। यहां मात्र 337...