आरा, मार्च 24 -- बिहिया, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेंटरों पर 19 से 24 मार्च तक संचालकों और समन्वयकों की देखरेख में वर्ग एक से आठ तक की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। आगामी 30 मार्च को शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होते ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापक विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर देंगे। मूल्यांकन एवं प्रमूल्यांकन कार्य में बीईओ मनोज कुमार के नेतृत्व में राजीव रंजन उर्फ महेश कुमार, सतीश कुमार सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, दुर्गेश कुमार, पूनम पांडेय, अनिल कुमार, सरबजीत सिंह, ऋषिकेश दुबे, मनोज पाठक, बृजेंद्र कुमार, अमर प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, दीनदयाल पाल, कमलेश कुमार, नंद बिहारी राम, संजीव स...