गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में दो केंद्रों पर यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक के चेतावनी देने के बाद भी सोमवार को मूल्यांकन कार्य में 272 परीक्षक अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर कुल 1165 परीक्षकों की तैनाती की गई है।जिला विद्यालय निरीक्षक ने रविवार को आदेश जारी करते हुए अनुपस्थित परीक्षकों के वेतन बिल पारित न करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि सभी अनुपस्थित परीक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के बाद भी अगर परीक्षक अनुपस्थित रहे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल की 1,40,970 और इंटरमीडिएट की 90,791 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। जिनमें से हाईस्कूल की 83,383 और इंटरमीडिएट की 59,905 उत्त...