बदायूं, मई 16 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल एवं गैस के दामों में की गई वृद्धि और महंगाई के खिलाफ पार्टी द्वारा जिले में विरोध अभियान चलाया जायेगा। जिले की सभी तहसीलों पर प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिये जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर तीन रुपये लीटर की वृद्धि देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएनजी दो रुपये प्रति किलोग्राम महंगी की है। ये सीधा जनता पर हमला है। बताया कि 17 मई को समरेर, 18 मई को बिल्सी तहसील, 19 मई को सदर तहसील, 20 मई को बिसौली तहसील, 21 मई को दातागंज तहसील, 22 मई को सहसवान तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ सीपीआई ने निकाला जुलूस यह भी पढ़ें- पेट्रोलयम ...