नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। 24 नवंबर 2026 को तारीख का मूलांक 6 है, जो आपके अंक का मित्र है। वहीं भाग्यांक 9 रहेगा। इसके बावजूद दिनभर कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जिनमें आप बेवजह की बहस में उलझ जाएंगे। किसी की बात का जवाब देने या अपनी राय सही साबित करने की कोशिश में जरूरी काम पीछे छूट सकते हैं। आपके स्वामी राहु का प्रभाव हर बात के अलग-अलग पहलू देखने की क्षमता देगा, लेकिन इसी वजह से आप छोटी बातों में भी उलझ सकते हैं। आज हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं है। जहां आपकी भूमिका नहीं है, वहां बेवजह दखल देने से बचें।मूलांक 4 का लव राशिफल प्रेम जीवन में आज छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की आशंका है। पार्टनर के साथ किसी सामान्य मुद्दे पर बातचीत शुरू होगी, ...