नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी बृहस्पति हैं, जिन्हें ज्ञान, विवेक और मार्गदर्शन का कारक माना जाता है। 28 नवंबर 2026 को तारीख का मूलांक 1 रहेगा, जो मूलांक 3 का मित्र अंक है। वहीं, भाग्यांक 4 रहेगा। आज आपको अपनी पुरानी सोच और व्यवहार पर दोबारा विचार करने का मौका मिलेगा। हर परिस्थिति को पुराने अनुभवों के आधार पर समझना सही नहीं होगा। कुछ मामलों में दूसरों का नजरिया अपनाने से नई राह मिल सकती है। खासकर करियर और पैसों से जुड़े बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी ना करें। छोटी-छोटी शर्तों पर ध्यान देना आज जरूरी रहेगा।मूलांक 3 का लव राशिफल प्रेम जीवन में आज आपको अपनी सलाह देने की आदत पर थोड़ा ध्यान देना होगा। पार्टनर किसी परेशानी को साझा करे तो ...